एक पौधा, अनेक खुशियां: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मोत्सव

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह का 32 वॉ जन्मदिन गांधी उद्यान पार्क बरेली में वृक्षारोपण पर मनाया जन्मदिन के मौके पर संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एक-एक वृक्ष की पौध लगाकर वृक्षारोपण किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए बताया संस्थान हर वर्ष लगभग दस हजार छायादार एवं फलदार वृक्षों के पौधे लगाकर वृक्षारोपण करता है और संस्थान का एक नियम है कि संस्थान में किसी भी पदाधिकारी या सदस्यगण का जन्मदिवस या वैवाहिक वर्षगांठ होती है तो उनके भविष्य के जीवन का हरा भरा खुशियों से भरा रहे की कामना से लगभग उनके हाथों से 21 से 51 फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे आम, आमला, नाशपाती, जामुन, लोई, अमरूद,पाकड़,नीम,पीपल एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कराते हैं आज राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के जन्मोत्सव पर संस्थान ने आम, बेलपत्र, जामुन, अमरूद और सिमरगुल्ले के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है।
जैसे यह पेड़ हरे भरे बड़े होकर लोगों के जीवन में ऑक्सीजन फल छाया आदि देकर उनके जीवन को खुशहाल करें वैसे ही हमारे संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर जी का जीवन हरा भरा खुशियों से खुशहाल रहकर जनसेवाएं करते रहे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के जन्मोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश मौर्य, संरक्षक जे. आर गुप्ता,भरतेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू प्रकाशनी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र सिंह, कंचन सिंह, रामकिशोर, राकेश शर्मा,शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे



