उत्तराखंड

. आर.पी. सिंह ने संभाला आयुर्वेद निदेशक का पदभार, प्रांतीय संघ ने किया सम्मानित

नवनियुक्त आयुर्वेद निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह का प्रांतीय संघ द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान

देहरादून। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखण्ड के नवनियुक्त निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह के पदभार ग्रहण करने के उपरांत राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखण्ड (प्रांतीय कार्यकारिणी) द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संघ के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों ने पुष्पमालाएं, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय संघ ने नवनियुक्त निदेशक की नियुक्ति पर माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में विभाग को एक अनुभवी, कर्मठ एवं योग्य अधिकारी के रूप में नया नेतृत्व प्राप्त हुआ है। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नियुक्ति विभाग के विकास, सुशासन एवं आयुष सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली एवं प्रांतीय महासचिव डॉ. हरदेव रावत ने कहा कि प्रांतीय संघ सदैव विभागीय हितों एवं चिकित्सकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। उन्होंने नवनियुक्त निदेशक से अपेक्षा व्यक्त की कि वे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करते हुए विभाग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा उत्तराखण्ड को “आयुष प्रदेश” के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अपने संबोधन में डॉ. आर.पी. सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय हित एवं जनहित उनके लिए सर्वोपरि रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी आयुष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक जी के मार्गदर्शन में “आयुष प्रदेश” की परिकल्पना को साकार करने तथा उत्तराखण्ड में आयुर्वेद को नई दिशा एवं नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली, प्रांतीय महासचिव डॉ. हरदेव रावत, डॉ. विनोद धौनी, डॉ. हरिमोहन त्रिपाठी, डॉ. धामी, डॉ. सुगम तिवारी, डॉ. पंकज बच्चस, डॉ विक्रम रावत, डॉ दीपांकर बिष्ट अपर निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह गुंज्याल, डॉ. जी.एस. जंगपांगी, डॉ. के.एस. नप्लच्याल, ड्रग कंट्रोलर डॉ. मिथिलेश कुमार, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. देशराज सिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button