उत्तराखंडराजनीतिविविध

युवाओं ने उठाए रोजगार, पलायन और नशाखोरी के मुद्दे, विधायक ने दिया जवाब

देहरादून, 19 जुलाई। भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत की अध्यक्षता में निरंजनपुर स्थित होटल पर्ल ग्रैंड में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली रहे।

संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सीधा संवाद’ सत्र रहा, जिसमें युवाओं ने स्थानीय और प्रदेश से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विधायक विनोद चमोली से सीधे सवाल किए। ऋषिकेश बाईपास मोड़ पर पेड़ों की कटाई, बढ़ती बेरोजगारी, प्रदेश में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा पलायन जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर युवाओं ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

विनोद चमोली ने युवाओं के सभी सवालों का गंभीरता से जवाब देते हुए सरकार की नीतियों और कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “युवाओं का आक्रोश और सवाल पूछने का साहस ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। आपकी बेबाकी ही हमारी प्रेरणा है।”

उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी प्रत्येक उचित मांग पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक और प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजयुमो महानगर महामंत्री विपिन काम्बोज तथा सह-संयोजक संतोष थापा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित धानिक, अमित (गोली), अभिषेक जोशी, परविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button