राजनीतिराष्ट्रीय

Rajya Sabha Election 2026: 24 सीटें, 10 राज्य, एक बड़ी राजनीतिक बिसात — BJP ने चला राज्यसभा चुनाव का पहला पत्ता

BJP उम्मीदवार सूची जारी — कौन कहाँ से लड़ेगा? 18 जून को मतदान, पूरी Details यहाँ देखें

Rajya Sabha Election June 2026-संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है।  केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। और इन रिक्त होने वाली 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने देर न करते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है — और इस सूची में नए चेहरों और अनुभवी नेताओं का ऐसा संतुलन है जो पार्टी की आने वाले वर्षों की रणनीति की झलक देता है।

bjp rAYJA SHABHA CANDIDATE LIST

कहाँ-कहाँ हैं कितनी सीटें?

चुनाव आयोग के अनुसार 10 राज्यों में 24 सीटें रिक्त होंगी। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 3-3, झारखंड में 2 और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व मिज़ोरम में 1-1 सीट पर चुनाव होगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा अजीत पवार और AIADMK सांसद सी. वी. शनमुगम के विधानसभा में जाने से ये सीटें खाली हुई हैं।

BJP की रणनीति क्या है?

इस सूची में कुछ दिलचस्प पैटर्न दिखते हैं — पूर्वोत्तर में मज़बूती, महिला उम्मीदवारों को तवज्जो, और राजस्थान में सतीश पूनिया जैसे वरिष्ठ नेता की वापसी। यह सब संकेत करता है कि BJP 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी टीम तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button