रुड़की में खिलाड़ियों को मिली विश्वस्तरीय सुविधाएं, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

रुड़की में युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त HRDA द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया।
इस दौरान कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर जिम, बैडमिंटन सहित विभिन्न आधुनिक खेल सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रदेश में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।




