उत्तराखंडराष्ट्रीयस्वास्थ्य

योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा: सिद्धार्थ अग्रवाल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास, बाल योग साधकों का सम्मान

देहरादून, 21 जून।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर कैंट विधानसभा अंतर्गत सरदार पटेल मंडल के सांई लोक पार्क-2 में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, वार्ड पार्षद बबीता गुप्ता, महानगर मंत्री पूनम ममगाई, मंडल महामंत्री अजय सिंह, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान योग विद्या में निपुण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने वाले बाल योग साधकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन को संतुलित, अनुशासित एवं ऊर्जावान बनाती है। आज संपूर्ण विश्व भारतीय योग परंपरा को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

इसके उपरांत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 73 स्थित विद्या विहार पार्क में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या एवं भारतीय संस्कृति की इस महान परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में वार्ड 73 के पार्षद एवं संयोजक रमेश गौड़, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम भी है। योग व्यक्ति को आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button