उत्तराखंड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश

कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं। बाबा नीब करौरी महाराज की पावन तपोस्थली कैंची धाम के स्थापना दिवस पर लालकुआं में पत्रकारों ने समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। नगर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने पीपल मंदिर के समीप फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ठंडा पेय एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। पत्रकारों ने क्षेत्रवासियों से पौधों का संरक्षण करने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाने में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने पत्रकारों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
वही कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, युवा नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रेस क्लब अध्यक्ष बी.सी. भट्ट, भाजपा नेता सलेन्द्र दुम्का, नारायण सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, नन्दन सिंह राणा, सुभाष नागर, अशीष भाटिया,संजीव शर्मा, विनोद शर्मा,दीवान सिंह बिष्ट, जितेंद्र गुप्ता, करीम खान, भुवन बिष्ट, इकराम खान,अनूप भाटिया,प्रकाश उत्तराखण्डी, दीपक जोशी,विधायक प्रतिनिधि गोविन्द राणा,विनोद अग्रवाल, अंजलि पंत, गौरव गुप्ता, जफर अंसारी, मजाहिर खान, विकास गुप्ता, मुकेश बत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

इधर आयोजक एवं एनजेयूआई के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। पौधों के वितरण, शीतल पेय और प्रसाद सेवा के साथ संपन्न इस आयोजन की क्षेत्र वासियों ने जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button