उत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड: आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम London Book of World Records (LBWRs) में दर्ज

शेयर करें

उत्तराखंड: आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम London Book of World Records (LBWRs) में दर्ज।

देहरादून: 04-01-2026, रविवार। उत्तराखंड के आयुर्वेद विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों डॉ० प्रो० डी० सी० पसबोला और डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम London Book of World Records (LBWRs) में दर्ज हो गया है। जो कि आयुर्वेद विभाग ही नहीं पूरे उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सम्मान प्रमाणपत्र पत्र London Book of World Records के इंटरनेशनल चैयरमेन डॉ० अविनाश डी. सुकुन्दे की ओर से जारी किया गया है।

जहां डॉ० पसबोला को यह सम्मान हालि्सटिक हीलिंग के क्षेत्र में मैक्सिमम सर्टिफिकेट्स एंड मैक्सिमम क्वालिफिकेशन्स अचीवर्स कैटेगरी में प्रदान किया गया है तो दूसरी ओर डॉ० श्रीवास्तव को आयुर्वेद के क्षेत्र में 21 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रदान किया गया है।

दोनों चिकित्सा अधिकारियों को इस महान उपलब्धि हेतु समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।


शेयर करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button