आयुर्वेदिक डॉक्टरों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन, डॉ. जे.एन. नौटियाल ने आयुष मंत्री को लिखा पत्र

डॉ जे एन नौटियाल, अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए लिखा आयुष मंत्री मदन कौशिक पत्र।
पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और आयुष सचिव को भी भेजी गयी।
देहरादून: डॉ जे एन नौटियाल, अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड ने दिया आंदोलनरत आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सभी लंबित मांगों के समाधान के लिए आयुष मंत्री मदन कौशिक को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक डॉक्टरों के आंदोलन को अपना खुला समर्थन प्रदान किया है।
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला को डॉ जे एन नौटियाल द्वारा पत्र की प्रतिलिपि प्रदान करते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टरों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया गया है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आयुष सचिव रंजना राजगुरु भी को भी भेजी गयी है।
डॉ जे एन नौटियाल भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड के रजिस्ट्रार पद पर आयुर्वेद चिकित्सक की नियुक्ति के भी पुरजोर समर्थक रहे हैं।
डॉ जे एन नौटियाल के समर्थन पत्र से आयुर्वेदिक डॉक्टरों के आंदोलन को बल मिला है।

डॉ० डी० सी० पसबोला
☎️: 9456113538
स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड
पिन: 248005






