राष्ट्रीय

अमित शाह की अध्यक्षता में पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक शुरू, सुरक्षा पर जोर

First BIMSTEC Home Ministers’ meeting begins under Amit Shah’s chairmanship-

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। अमित शाह ने कहा कि BIMSTEC क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा का एक अहम मंच बन चुका है। उन्होंने सदस्य देशों के बीच नागरिकों की सुरक्षा और एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर बल दिया।

बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फ़ॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (BIMSTEC) के गृह मंत्रियों की पहली बैठक शुरू हो चुकी है। भारत के गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रहे इस BIMSTEC बैठक में नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड जैसे सदस्य देश शामिल हैं। गृह मंत्रियों की बैठक से पहले, गृह मंत्रालयों के सचिवों की एक बैठक हुई। भारत में नेपाल दूतावास ने बताया कि इस बैठक में गृह मंत्रियों की बैठक में पेश किए जाने वाले एजेंडे पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button