उत्तराखंड

ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Dhal Singh Bisen appointed as the new Governor of Uttarakhand-

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है । राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है ।

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति की ओर से उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति की है। डॉ. बिसेन उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल होंगे।

बता दें कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद हैं। व पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वह म.प्र. सरकार में वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा, जेल विभाग संभाल चुके हैं। बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे जो पांच साल से अधिक समय से प्रदेश में राज्यपाल का पद संभाल रहे हैं। पूर्व सैन्य अधिकारी ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी ।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्ति मिलने पर सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है।

मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी।

 

सीएम धामी ने दी बधाई

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय रहा है। माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करता हूँ।— Pushkar Singh Dhami

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button