Uncategorized

उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा

उत्तराखंड राज्य विधानसभा का अगला सत्र 27 अक्टूबर से  गैरसैंण में होगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में यहां जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने विधानसभा का सत्र 27 अक्टूबर को पूर्वाहन 11 बजे से चमोली जिले में स्थित गैरसैंण में आहूत किया है ।

सत्र का आयोजन भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में किया जाएगा. राज्यपाल की ओर से सत्र आहूत किए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

The next session of the Uttarakhand Legislative Assembly will be held in Gairsain starting October 27.

गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को से जुड़ी विधायी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है. सत्र के आयोजन की तिथि और समय निर्धारित होने के साथ ही विधानसभा की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. सत्र के दौरान सदन में सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. हालांकि, अभी विधानसभा सचिवालय से जारी प्रेस नोट में सत्र की अवधि, कार्यसूची और सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

 राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सचिवालय की तैयारियों को पूरा बताया है. अब सत्र की कार्यसूची, संभावित विधायी कार्यों और सरकार की ओर से सदन में रखे जाने वाले विषयों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार रहेगा.

Related Articles

Back to top button