
ज्योतिर्मठ: महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से NTPC तपोवन ने CSR के तहत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 16 केंद्रों पर संचालित किया जाएगा। इसमें 13 गांवों के साथ ज्योतिर्मठ नगर की महिलाएं लाभान्वित होंगी।

चार महीने का होगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को चार महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुखी और आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को अपने स्तर पर आजीविका शुरू करने में मदद मिल सके, इसके लिए प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी।
16 केंद्रों पर शुरू होगा प्रशिक्षण
मुख्य उद्घाटन समारोह के साथ-साथ संबंधित गांवों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। इस तरह कुल 16 केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
NTPC तपोवन की यह पहल CSR के तहत स्थानीय महिलाओं के कौशल विकास और आजीविका संवर्धन से जुड़ी है।
उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी परियोजना प्रमुख श्री राजेंद्र कुमार जोशी रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ श्री अनूप सिंह नेगी, नगर पालिका ज्योतिर्मठ की अध्यक्षा श्रीमती देवेश्वरी शाह और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्री मोहन बेंजवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुश्री सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल श्री शैलेंद्र पाण्डेय और निदेशक सीसीएमसी श्री आर.के. गुप्ता सहित विभिन्न ग्रामों के प्रधानों ने भी सहभागिता की।
इनमें श्रीमती यशोदा पंत, श्री मोहन लाल बेंजवाल, श्री विक्रम सिंह, श्री मिथिलेश फर्स्वाण, श्रीमती बीना देवी और श्रीमती रोशनी देवी, श्रीमती विनीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।



