फ्लाईदुबई- फ्लाइट घटना में असाधारण साहस के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सराहना की

Captain Smit Machhar-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उनकी बहादुरी और मुश्किल समय में सूझबूझ दिखाने की काबिलियत ने सभी का दिल जीत लिया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गंभीर खतरे के समय बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया और कई जानें बच गईं। राष्ट्रपति मुर्मु ने उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने खतरे के समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। भारत को इस असाधारण नायक पर गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से बात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बची। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।
