उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

यूपी कैबिनेट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम पर रखने को मंज़ूरी दी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि अब इस हवाई अड्डे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा।

 

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर योगी कैबिनेट ने एक फैसला किया है। लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट का नया नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट की मुहर के बाद अब इस हवाई अड्डे को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा|

 

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के अटूट सेवाकाल और समर्पण के सम्मान में पारित किया गया है। सीएम योगी ने यूपी के कायाकल्प में प्रधानमंत्री की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से चुनकर ही पीएम मोदी आज नए भारत की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका राज्य कैबिनेट हृदय से अभिनंदन करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button