उत्तराखंड

नितिन नवीन के कार्यक्रम से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस का हंगामा, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; हिरासत में नेता

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नितिन नवीन के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क से कांग्रेस नेत्री राधा आर्य हाथ में संविधान की किताब लेकर अकेले ही सड़क पर निकल पड़ीं। उनके हाथ में संविधान था और जुबां पर था—“गो बैक” का नारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राधा आर्य को हिरासत में ले लिया। वहीं कांग्रेस नेता विशाल भोजक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम के आयोजन से पहले कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को और गरमा गया।

एक तरफ भाजपा का बड़ा कार्यक्रम और दूसरी तरफ संविधान की किताब हाथ में लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस नेत्री राधा आर्य पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया फिलहाल हल्द्वानी में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button