बस ‘Hello’ भेजो — EPFO के WhatsApp Channel पर मिलेगा PF Balance, Last 5 Transactions और Claim Status; EPFO Office जाने की झंझट खत्म

EPFO WhatsApp PF Balance-ईपीएफओ ने सदस्यों की सुविधा के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है, जिससे पीएफ खाते और योजनाओं से जुड़ी जानकारी सीधे मिलेगी। इसके अलावा, सदस्य जल्द ही यूपीआई के जरिए भी अपना पीएफ का पैसा सीधे बैंक खाते में निकाल सकेंगे, जिसका ट्रायल पूरा हो चुका है।
इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ो सदस्यों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान संगठन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरु किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।
WhatsApp पर क्या-क्या मिलेगा?
EPFO के इस WhatsApp Service के ज़रिए सदस्य PF बैलेंस, हाल के लेनदेन और क्लेम की स्थिति जान सकेंगे। इसके अलावा खास सुविधाएं होंगी
PF Balance — कभी भी, कहीं से भी अपना PF बैलेंस चेक करें।
Last 5 Transactions — पिछले 5 लेनदेन की पूरी जानकारी एक क्लिक में।
Claim Status — PF Withdrawal या Claim किस Stage पर है — रियल टाइम अपडेट।
Pending Actions — Aadhaar Authentication या DBT Enablement जैसे अधूरे काम की reminder।
EPFO के अनुसार, यह WhatsApp एक ऐसा Mobile-First Channel है जो Physical Visits और Call Centers पर निर्भरता कम करेगा।
कैसे काम करेगा यह System?
Routine Requests के लिए Automated System काम करेगा। Account की जानकारी तभी मिलेगी जब UAN से जुड़ा Mobile Number Verify हो जाएगा। यानी आपका Data पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
इस Service में Multiple Regional Languages का भी Support होगा — यानी हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में भी जानकारी मिल सकेगी।
चैनल से जुड़ने का आसान तरीका
डायरेक्ट लिंक के जरिए- आप ईपीएफओ द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके सीधे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाए।
चैनल से जुड़ने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ बैलेंस, क्लेम अपडेट्स और संगठन की नई गाइडलाइंस की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।
UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
पीएफ की सुविधा के लिए ईपीएफओ अन्य बड़े बदलावों पर काम कर रहा है। जल्द ही मेंबर्स को यूपीआई के माध्यम से अपना पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि हो गई है। यूपीआई से पीएफ निकालने का ट्रायल पूरा हो चुका है। इस सुविधा के बाद से लागू होने के बाद सदस्य आसानी से अपने पीएफ का पैसा अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे।


