उत्तराखंड

Dehradun News : मोहब्बेवाला हाइवे क्षेत्र बना हादसों का हॉटस्पॉट, फिर पलटा ईंटों से भरा मालवाहक ट्रक

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी घटना

देहरादून:मोहब्बेवाला- दिल्ली-देहरादून हाइवे क्षेत्र पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को एक बार फिर ईंटों से भरा मालवाहक ट्रक मोहब्बेवाला चौक से आगे हाइवे पर अनियंत्रित होकर -ग्राफिक एरा कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल कीं दीवार जा पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार हो रहे हादसों ने इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहब्बेवाला क्षेत्र में आए दिन मालवाहक वाहनों के पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों में जान-माल को लेकर भय बना हुआ है।
गौरतलब है कि बीते रविवार (20 सितंबर 2026 )को इसी क्षेत्र में सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे। घटना के बाद एसएसपी देहरादून और जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सड़क यातायात सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद हाईवे पर जगह-जगह रबर स्ट्रिप (स्पीड ब्रेकर) लगाए गए, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या केवल ब्रेकर लगाना ही इस ब्लैक स्पॉट की तकनीकी समस्या का समाधान है?
लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोहब्बेवाला हाईवे के इस ब्लैक स्पॉट को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए ठोस तकनीकी समाधान कब लागू होगा? क्योंकि धरातल पर सड़क के डिजाइन का मूल्यांकन, ढलान, ब्रेकर,साइन बोर्ड,सुरक्षा लाइटिंग जैसे तकनीकी विषय का संज्ञान में लेने आवश्यक हैं.ताकि ब्लैक स्पॉट बनते जा रहे इस क्षेत्र को सड़क सुरक्षा के लिए सुरक्षित किया जा सके.
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह क्षेत्र और भी गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों और जिला प्रशासन से इस ब्लैक स्पॉट का तकनीकी सर्वे, कारणों की जांच और स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग उठ रही है।ऐसे में राज्य सरकार को जनहित के मध्य नजर इस गंभीर विषय पर जल्द विचार कर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button