देहरादून

Dehradun News–देहरादून में CSC केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, कई केंद्र सील; कंप्यूटर-लैपटॉप अभिरक्षा में लिए

देहरादून। जन सेवा केंद्रों (CSC) पर निर्धारित मानकों के अनुपालन और आम लोगों को दी जा रही सेवाओं की जांच के लिए जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने विभिन्न CSC केंद्रों पर अचानक निरीक्षण और छापेमारी की।

जांच के दौरान कुछ केंद्रों पर अनियमितताएं और कमियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई की। कई केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि कुछ केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप को प्रशासन ने अभिरक्षा में लिया।

इन CSC केंद्रों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई

औचक निरीक्षण के दौरान शादमान (CSC ID: 353233270019) के केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसी तरह हनी रमन (CSC ID: 554776230016) के केंद्र को भी मौके पर सील किया गया। जांच में कमियां मिलने पर करन वर्मा (CSC ID: 626776760018) और प्राची कौशिक (CSC ID: 727124560013) के जन सेवा केंद्रों को भी सील कर दिया गया।

देहरादून में CSC केंद्रों पर जिला प्रशासन की छापेमारी
देहरादून में CSC केंद्रों पर जिला प्रशासन की छापेमारी

कंप्यूटर और लैपटॉप प्रशासन ने लिए अभिरक्षा में

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर की ओर से शादमान, पूनम खन्ना और करन वर्मा के केंद्रों से CPU अभिरक्षा में लिए गए।

इसके अलावा पारुल बंसल और प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए हैं।

एक CSC की ID रद्द करने की संस्तुति

जांच के दौरान पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र पर मिली कमियों के संबंध में CSC ID निरस्त करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

पूनम खन्ना (CSC ID: 317574420015) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

पारुल बंसल (CSC ID: 252619240013) के केंद्र पर मिली अनियमितता के बाद उनका लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिया है।

आम लोगों को सरकारी सेवाएं देने वाले केंद्रों पर सख्ती

जिला प्रशासन के अनुसार जन सेवा केंद्रों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में भी जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितता पाए जाने पर संबंधित CSC संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण अभियान में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील और पुलिस की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button