उत्तराखंड

डोईवाला में सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

देहरादून/डोईवाला। देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए है। यह दुर्घटना मणिमाई मंदिर के पास उस समय हुई, जब देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही इको वैन एक अनियंत्रित पिकअप वाहन से जा टकराई।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:40 बजे हुआ। देहरादून की दिशा से जा रहे पिकअप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल गया। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया। इसी दौरान पीछे से आ रही इको वैन पिकअप में जा भिड़ी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहनों में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में से दो को चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान दो अन्य घायलों की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। मृतकों में 42 वर्षीय नरेश पुत्र महावीर, निवासी टिकट वाली गली, रेलवे रोड, रोहतक (हरियाणा) की पहचान हुई है। एक अन्य मृतक भी रोहतक, हरियाणा का रहने वाला बताया गया है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें विक्की पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम गिन्नौर, बदायूं (उत्तर प्रदेश) की पहचान हुई है। एक घायल का उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीसरे घायल की पहचान पुलिस अभी नहीं कर पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button