
देहरादून (DEHRADUN): उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की राजधानी देहरादून (DEHRADUN) में राजपुर थाना क्षेत्र (Rajpur Police Station Area) के कैनाल रोड (Canal Road) पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना (Accident) में 26 वर्षीय पांच माह की गर्भवती नैना राजपूत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल महिला निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक सुमित यादव और उसके साथी हाशिमको गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रेक नहीं लगे और सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराई कार
पुलिस के अनुसार कार काठबंगला से कैनाल रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। चालक सुमित यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कार के ब्रेक नहीं लगे और वाहन सड़क किनारे खड़े स्कूटर और मोटरसाइकिल से टकरा गया।दुर्घटना के बाद मौके पर कार, स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। टक्कर के कारण स्कूटी पर सवार महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने के साथ दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लिया
पांच माह की गर्भवती नैना की इलाज के दौरान मौत
चालक सहित दो गिरफ्तार
राजपुर थाना पुलिस ने कार चालक सुमित यादव और उसके साथी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट (P.D. Bhatt) के अनुसार मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच कर रही है।
अब जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि कार के ब्रेक वास्तव में किस कारण काम नहीं कर रहे थे, वाहन की तकनीकी स्थिति क्या थी और दुर्घटना के समय वाहन की गति समेत अन्य परिस्थितियां क्या थीं।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
राजपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल वाहन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



