भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने स्कूल बंद रखने के दिए आदेश…

भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने स्कूल बंद रखने के दिए आदेश…
कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून।
दिनांकः 28 जुलाई, 2026
::आदेशःः
वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 27 जुलाई, 2026 एवं दिनांक 27 28 जुलाई, 2026 के मध्य रात्रि को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28.07.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 28.07.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
ह०/(डा० आशीष चौहान) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।
प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-
1. सचिव महोदय, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन को सादर सूचनार्थ।
2. जिलाधिकारी, महोदय देहरादून को सादर सूचनार्थ।
3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को सादर सूचनार्थ।
4. नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को अनुपालनार्थ।
5. समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून को अनुपालनार्थ।
6. मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
7. जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
8. जिला सूचना अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
9. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
(कृष्ण कुमार मिश्रा), अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,




