हरेला पर्व पर टांडा रेंज में होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण, तैयारी पूरी

हरेला पर्व पर टांडा रेंज में होगा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण, तैयारी पूरी।
रिपोर्टर, गौरव गुप्ता। लालकुआं/रूद्रपुर
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन के अन्तर्गत टांडा रेंज के वन क्षेत्र में हरेला पर्व पर पौधारोपण का कार्यक्रम बड़े स्तर पर किए जाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं डिवीजन के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी सहित कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में पहले दिन लगभग 5 सौ पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा पूरे महीने लगभग 3 लाख पौधे लगाएं जाने का लक्ष्य तय किया है।
यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि प्रदेश में लोक पर्व हरेला बुधवार को मनाया जाएगा। जिसमें करीब एक माह तक पूरे प्रदेश में पौधारोपण होगा।इसी क्रम में टांडा रेंज के वन क्षेत्र में वन विभाग की ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जिसकी शुरुआत कल बुधवार से जाएगी। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं डिवीजन के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। पहले दिन लगभग 5 सौ पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूरे वन विभाग की ओर से 3 लाख पौधे लगाएं जाने का लक्ष्य तय किया है जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास वृक्षारोपण जरूर करें ताकि पर्यावरण को और अधिक साफ सुथरा मनाया जा सके।