कोई फर्क नहीं पड़ता है मुझे पार्टी टिकट दे या न दे जनता की चाहत पर 2027 का चुनाव लड़ेंगे कुलदीप रावत 20 वषों से संघर्ष करते आ रहे हैं रावत

हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है केदारनाथ विधानसभा से आपको बता दें कि एक बार फिर से 2027 में केदारनाथ विधानसभा से विधायक का चुनाव होना है ऐसे में विगत 20 सालों से केदारघाटी और केदारनाथ विधानसभा में तन मन धन से संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने तय किया है कि व 2027 में एक बार फिर से केदारनाथ विधानसभा से विधायक का चुनाव लडेंगे चाहिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी टिकट दे या न दे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता व जनता के सेवक है।
समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत का 20 सालों का संघर्ष केदारनाथ विधानसभा में
अगर समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत की बात करें तो उन्होंने अब तक लाखों बेटियों और मातृशक्तियो की सहायता की कर ली है जिसमें केदारघाटी की बेटियों की शादी, गरीब परिवार, बीमार व्यक्ति शामिल हैं इसके अलावा कुलदीप रावत रावत ने केदारनाथ विधानसभा के पूरे क्षेत्र व गांवों में हर एक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों की सहायता की है जिसमें सांस्कृतिक धार्मिक शादी विवाह, और क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता भी शामिल हैं
कुलदीप सिंह रावत द्वारा केदारनाथ विधानसभा में किये गये कार्य
आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत द्वारा अपना सब कुछ जोड़कर विगत 20 सालों से केदारनाथ विधानसभा के जहां जहां उन्हें निमंत्रण दिया जाता है वे हर एक गांव में जाकर कार्यक्रम में शामिल होते हैं और किसी भी गांव के युवा या होनहार छात्रों को आर्थिक सहायता देते हैं जिससे व अपना लक्ष्य के और करीब जाए यही नहीं रावत द्वारा हर एक विधवा महिलाओं और बुजुर्ग लोगों की सहायता की जाती है ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत द्वारा केदारनाथ के उप चुनाव में न उठने पर उनके कार्यकर्ता उनसे नाराज़ हुए कि आप उप चुनाव में नहीं उठे वहीं अब 2027 में एक बार फिर से केदारनाथ विधानसभा में विधायक का चुनाव होना है जिसके लिए उन्होंने अब साफ साफ मन बना लिया है कि व 2027 में केदारनाथ विधानसभा में विधायक का चुनाव लडेंगे और हमेशा जनता के सेवक बनकर कार्य करेंगे जिसके लिए उन्होंने अपने शोशल मिडिया के माध्यम से भी साफ साफ बता दिया है अब ऐसे में इस बार के केदारनाथ विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है






