एक शराब तस्कर 63 लीटर कच्ची शराब की मो0सा0 में तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस की टीम ने 01 शराब तश्कर को कुल 63 लीटर कच्ची शराब की मो0सा0 में तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी ।
जिसके क्रम में लालकुआं पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत आज दौराने गस्त मोबाइल तथा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रघुवीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दोन्दा बसगर शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 32 वर्ष को इमलीघाट गौला नदी के किनारे धौराडाम से आने वाला मार्ग के पास से 63 लीटर कच्ची शराब को मो0सा0 टी0वी0एस स्पोर्टस संख्या यूके06एच-4341 में अवैध रुप से परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम संख्या 52/26 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम –
अ0उ0नि0 अंजू जेठी
कानि0 882 दयाल नाथ
कानि0 443 कमल विष्ट



