उत्तराखंड

गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर काग्रेंस नेता नितिन पंत ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

शेयर करें

गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर काग्रेंस नेता नितिन पंत ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले” काग्रेंस को मिलेगी अत्यधिक मजबूती, भाजपा सरकार पर बोला हमला।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा काग्रेंस नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने गणेश गोदियाल को उत्तराखण्ड काग्रेंस कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि गोदियाल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोदियाल जनभावना से जुड़ा चेहरा हैं, जिनके प्रति हर कार्यकर्ता में आज उत्साह बना है। निश्चित तौर पर 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश में भर्ती घोटाले, पेपर लीक और भ्रष्टाचार की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर गहरा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ खोखले दावे किए हैं।

आज युवा सड़कों पर हैं, रोजगार नहीं है, जबकि सरकार अपने विज्ञापन अभियानों में झूठे आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने महिलाओं पर अत्याचार और भूमाफिया के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार केवल बयान देने तक सीमित है।

भूमाफिया और खनन माफिया खुलेआम भूमि कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है प्रदेश की जनता में भय का माहौल है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब उत्तराखंड को एक नई दिशा दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में आंदोलन करेगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के खोखले दावों का जवाब 2027 के चुनाव में देगी।


शेयर करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button